Saturday, July 27, 2024 at 8:40 AM

मुलायम सिंह के बिना अखिलेश, शिवपाल और राम गोपाल ने खेली दूसरी होली, फाग गायन भी हुआ

इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी के मुखिया ने परिवार के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव के बिना यह दूसरी होली खेली गई है रंगों का त्योहार होली देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सैफई में भी होली खेली गई। यहां फाग गायन भी किया गया। काफी संख्या में क्षेत्र से नामी ग्रामीण फाग गायन करने वाले लोग इसमें पहुंचे। नेताजी मुलायम सिंह के साथ के भी फाग गायन करने वाले भी मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव होली मंच पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली गई। आपको बता दें कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के बिना यह दूसरी होली है। काफी संख्या में प्रदेश भर से समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता यहां पहुंचे। क्षेत्र से भारी संख्या में लोग होली समारोह में शामिल हुए।

Check Also

नए यमुना पुल से दो किशोरियों समेत तीन ने लगाई छलांग, एक बचाया, दो लापता, खोजबीन जारी

प्रयागराज:  नए पुल से बृहस्पतिवार दोपहर किशोरी सहित तीन लोगों ने यमुना में छलांग लगा …