Saturday, July 27, 2024 at 7:57 AM

भाजपा के यादव महाकुंभ पर अखिलेश बोले- ये उनकी पुरानी ट्रिक है, हमारा वजीर तैयार है

यूपी में यादव वोट बैंक को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए भाजपा द्वारा लखनऊ में आयोजित किए गए यादव महाकुंभ पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बहुत होशियार पार्टी है। वो इस तरह के तरीके अपनाते रहते हैं लेकिन उनकी ये ट्रिक बहुत पुरानी है। इसके लिए हमारा वजीर तैयार है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में कहा कि वो तो प्यारे मोहन हैं।

भाजपा ने लखनऊ में यादव महाकुंभ का आयोजन किया था जिसे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि यादव समाज का कोई ठेकेदार नहीं है, समाज की अपनी पहचान है। मुझे मुख्यमंत्री बनाने से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। अगर दर्द होता है तो होता रहे, यादव समाज जब भी यूपी बुलाएगा वो आते रहेंगे। सोमवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने इस पर जवाब दिया।

जिन उद्योगपतियों का कर्ज माफ हुआ उन्होंने ही खरीदा इलेक्टोरल बांड
अखिलेश यादव ने कहा कि जिन उद्योगपतियों का कर्ज माफ हुआ है कहीं उन्होंने ही तो भाजपा का इलेक्टोरल बांड नहीं खरीदा है। देश में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे हैं।

Check Also

नए यमुना पुल से दो किशोरियों समेत तीन ने लगाई छलांग, एक बचाया, दो लापता, खोजबीन जारी

प्रयागराज:  नए पुल से बृहस्पतिवार दोपहर किशोरी सहित तीन लोगों ने यमुना में छलांग लगा …