Thursday, October 24, 2024 at 8:47 AM

तेज रफ्तार कार ने यूटर्न ले रहे बाइक सवारों को मारी टक्कर, उछलकर खंती में गिरे; रिश्तेदार के घर जा रहे थे

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवक सड़क पर यूटर्न ले रहे थे। इसी समय तेज रफ्तार से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार खंती में जा गिरे।

हादसा मनसुखपुरा थाना क्षेत्र के पलोखरा गांव के पास हुआ। यहां पंकज निवासी गांव समोना राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान रविवार को बाइक पर अपने साथी के साथ रिश्तेदार के घर पिनाहट आ रहा था। राजाखेड़ा-पिनाहट मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों युवक उछलकर खंती में जा गिरे।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। एसओ गंगासागर ने बताया कि दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है। दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

Check Also

अयोध्या में 35 लाख दीप जला बनेगा विश्व रिकार्ड…त्रेतायुग की दिखाई जाएंगी झलकियां; कलाकार देंगे प्रस्तुति

लखनऊ:  अयोध्या में इस बार भी दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। राम की पैड़ी …