होली की धूम और उत्साह के बाद शरीर को दोबारा से रिफ्रेश और फिट बनाने के लिए प्रयास करना जरूरी है। त्योहारों में हम न चाहते हुए भी कई तरह की अस्वास्थकर चीजों का सेवन कर लेते हैं। मिठाइयां, गुझिया, ज्यादा नमक और तली-भुनी चीजें शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए शरीर का डिटॉक्सीनेशन बहुत आवश्यक हो जाता है।
होली की अगली सुबह आपके लिए कुछ खास पेय पदार्थों का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। यह शरीर से अतिरिक्त शुगर और अपशिष्टों को बाहर करके पेट साफ करने और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकती हैं।
शरीर से गंदगी साफ करने के लिए क्या करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो हम सभी को नियमित रूप से शरीर को डिटॉक्स करते रहना चाहिए। हालांकि त्योहारों के बाद ये और भी जरूरी हो जाता है। नियमित डिटॉक्स के उपाय शुगर और ब्लड प्रेशर को बेहतर तरीके से कंट्रोल रखने में मददगार हो सकते हैं।
त्योहारों में गड़बड़ खान पान के कारण शरीर में जमा अतिरिक्त वसा, शर्करा को बाहर करने में कुछ प्रकार के ड्रिंक्स से आप लाभ पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि होली की अगली सुबह कौन से हेल्दी ड्रिंक्स शरीर के अंदर से साफ करने और आपको रिफ्रेश करने में मदद कर सकते हैं?
होली के बाद बॉडी डिटॉक्स
होली के बाद शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी है क्योंकि इस दौरान तेल-मसाले वाले पकवान, मिठाइयां, तले-भुने खाने और रंगों में मौजूद केमिकल्स से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं। सही डिटॉक्स से इन हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को फिर से ऊर्जा और ताजगी मिलती है।
इसके लिए सबसे पहले सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और लिवर को साफ करता है। नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट भी होता है जिससे होली के दौरान हुई थकान को दूर करने में भी लाभ पाया जा सकता है।
घर पर ही तैयार करें डिटॉक्स ड्रिंक
शरीर को डिटॉक्स करने के साथ गड़बड़ खान-पान के कारण होने वाली पेट की समस्याओं से बचने के लिए जीरे के पानी का सेवन करना भी आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। जीरे का पानी सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में सहायक है। यह पाचन क्रिया को तेज करता है और मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है।
इसी तरह खीरा-पुदीना से तैयार पेय न केवल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, बल्कि स्वाद में भी अच्छा होता है। पाचन को भी बेहतर बनाए रखने में इस पेय को काफी लाभदायक माना जाता है।