Friday, September 20, 2024 at 5:16 AM

भीड़ ने प्राचीन धर्मस्थल परिसर में बनी मजार तोड़ी, हंगामे के दौरान सीओ से धक्कामुक्की

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के सिंधौली में प्राचीन धर्मस्थल में मजार को तोड़कर शिवलिंग स्थापित करने के बाद बृहस्पतिवार को सहोरा गांव में फिर से तनाव की स्थिति बन गई। लाठी-डंडे लेकर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मजार की ओर बढ़ रही भीड़ को संभालने के लिए कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। लेकिन भीड़ नहीं मानी। मजार को तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। तब जाकर हंगामा शांति हुआ। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

सहोरा गांव में प्राचीन धर्मस्थल परिसर में दूसरे समुदाय की मजार बनी थी। कई साल पहले भी दोनों पक्षों में तनातनी हो गई थी। तब पुलिस ने दूसरे समुदाय के भीड़ एकत्रित करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। कुछ दिन पहले किसी व्यक्ति ने मजार पर सजावट के लिए झालर लगा दी थी। मंगलवार को लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना दी। बुधवार को उस मजार को हटाकर शिवलिंग स्थापित कर दिया गया था।

आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग जुटे
उस वक्त सूचना पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। तनाव फैलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाया गया। गांव के रियाजुद्दीन ने पुजारी समेत कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बाद में मजार को दोबारा से बनवा दिया गया। दीवारों पर कंटीले तार लगा दिए गए थे। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। उन लोगों का कहना था कि मजार फिर से बनवाने के बाद शिवलिंग को हटा दिया गया है।

Check Also

निवर्तमान सपा विधायक इरफान की मुश्किलें बढ़ीं, आगजनी मामले में सजा बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार

प्रयागराज:  सीसामऊ के निवर्तमान सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एमपीएमएलए कोर्ट …