Thursday, September 19, 2024 at 10:12 PM

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने बैठक कर बनाई रणनीति, बोले- समाज के हर वर्ग की लड़ाई लड़ रही पार्टी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। कांग्रेस ही समाज के हर वर्ग की लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ रही है। करहल विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन की ही जीत होगी।

प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि करहल में गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक की जिम्मेदारी सौंपी जाए। जिन गांवों की पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए। पदाधिकारी उन गांवों में घर घर जाकर संपर्क करें। कांग्रेस की नीतियों की जानकारी देकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों की जानकारी दें।

प्रदेश सचिव अर्चना राठौर ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता कोरे वादे नहीं धरातल पर काम चाहती है। युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सुरक्षा की जरूरत है। प्रदेश में माहौल बदल रहा है। भाजपा से समाज का हर वर्ग नाराज है। कांग्रेस के सहयोग से करहल सीट पर गठबंधन प्रत्याशी की ही जीत होगी।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से करहल विधानसभा चुनाव प्रभारी रामनाथ सिकरवार, प्रदेश महासचिव कौशलेंद्र यादव, प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद ने संवाद किया। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, शहर अध्यक्ष अजय दुबे, शशीप्रभा, कैलाश उपाध्याय, सुघर सिंह कठेरिया, सुरेश राठौर, शशिभूषण सिंह, लक्ष्मण ङ्क्षसह कश्यप, पंकज सक्सेना, नसीम पठान, असद खान, शाहबुद्दीन सिद्दीकी मौजूद रहे।

Check Also

आज फिर अयोध्या पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

लखनऊ:  रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या को …