Thursday, September 19, 2024 at 6:35 AM

प्रदेश में अपने पैर जमाएगी कांगेस, 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू, फोकस में पश्चिम की सीटें

लखनऊ: लोकसभा चुनावों में प्रदेश में छह सीटें जीतने वाली कांग्रेस उत्साहित है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत संगठन को दुरुस्त किया जाएगा तो विधानसभा सीटों पर संभवनाएं भी तलाशी जाएंगी। इसकी शुरुआत पश्चिम से हो रही है। लोकसभा चुनाव में एक से बढ़ाकर छह सांसद जीताने वाली कांग्रेस उत्साह में हैं। उसे उत्तर प्रदेश की सियासी जमीं उपजाऊ दिख रही है।

वह सामाजिक न्याय और युवाओं के मुद्दों के जरिए विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए तैयार है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इन दोनों मुद्दों को निरंतर धार देकर वोटबैंक को बढा़या जा सकता है। ऐसे में अब मुद्दों के साथ ही संगठनात्मक ढांचे को भी दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव की टीम हर जिले में जाएगी। जिला, महानगर इकाई के साथ बैठक करेगी, जिसमें स्थानीय मुद्दों पर विमर्श किया जाएगा। कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताने वाले दूसरे दलों के नेताओं से भी बातचीत की जाएगी।

गाजियाबाद से हुई शुरुआत
कांग्रेस ने संगठन सुधार की कवायद गाजियाबाद से शुरू कर दी है। सोमवार को गाजियाबाद के जिला, महानगर इकाई की बैठक हुई। इसके बाद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली जिले की बैठक होगी। जोन के हिसाब से चार से छह जिलों की बैठकें एक बार में होंगी। यह प्रक्रिया सभी 75 जिलों की बैठक पूरी होने तक चलती रहेगी।

Check Also

बोलीं- ये राजनीतिक पैंतरेबाजी है, इसका जनहित से कोई लेना-देना नहीं

लखनऊ:  बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने …