Friday, September 20, 2024 at 9:26 AM

सीएम साहब… सूख रही धरती, बचा लो सरकार; विकराल रूप ले रही पानी की समस्या

आगरा: सीएम साहब, आगरा में धरती सूख रही है। भूजल स्तर गिर रहा है। पानी की समस्या विकराल रूप ले रही है। सरकार, ग्रामीण अंचल को बचा लो…। ये गुहार मंगलवार को आगरा की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर लखनऊ में लगाई।

ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू ने मुख्यमंत्री से वार्ता की। उन्हें बताया कि आने वाले दिनों में वर्षा जल संचयन के इंतजाम करने होंगे। तालाब, पोखर, कूआ सूख रहे हैं। उन्होंने यमुना नदी की सफाई और नगला पैमा बैराज निर्माण शुरू कराने की मांग रखी। साथ ही, फतेहाबाद के रिहावली में उटंगन नदी पर बांध निर्माण कार्य के लिए बजट मांगा।शमसाबाद, फतेहाबाद, सैंया व खेरागढ़ में सड़क निर्माण और कौलारा कलां में पॉलिटेक्निक कॉलेज को शुरू कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री योगी ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद जल्द निदान का आश्वासन दिया है।

बंधियों के निर्माण से दूर होगा जल संकट
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि खारी और उटंगन यमुना की सहायक नदियां हैं। रिहावली के पास उटंगन यमुना में मिलती है। वर्षा के समय जब यमुना में बाढ़ आती है तो बैक फ्लो को उटंगन में बांध बनाकर संरक्षित किया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर उसे पानी को दोबारा यमुना में छोड़ा जा सकता है। उन्होंने रिहावली में बांध और अन्य नदियों पर छोटी-छोटी बंधियां बनाए जाने का अनुरोध किया।

Check Also

आज फिर अयोध्या पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

लखनऊ:  रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या को …