Thursday, September 19, 2024 at 5:49 AM

यमुना नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सहारनपुर: सहारनपुर के लखनौती में यमुना नदी पार कर खेत पर जा रहे दो सगे भाई गहरे पानी में डूब गए। निजी चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो सगे भाइयों की अचानक हुई मौतों से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंडा कला निवासी कारी गुलफाम के बेटे समद (15), आहद (12) और गुलजार का बेटा अनस (8) तीनों शुक्रवार दोपहर खेत में घास लेने यमुना नदी पार करके जा रहे थे। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए तीनों नदी में नहाने घुस गए। तभी छोटा भाई आहद पानी के गहरे गड्ढे में डूबने लगा तो समद उसे बचाने के लिए कूद पड़ा। गड्ढा अधिक गहरा होने के कारण समद उसे बचा न सका और दोनों डूबने लगे। यह देख अनस ने शोर मचा दिया, लेकिन नदी के आसपास कोई नहीं दिखा।

इसके बाद अनस गांव की ओर दौड़ पड़ा और दोनों भाइयों के डूबने की सूचना ग्रामीणों को दी। गांव से बड़ी ताताद में ग्रामीण यमुना नदी की ओर दौड़ पड़े। नदी में काफी तलाश के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों बच्चों को गांव के ही निजी चिकित्सक को दिखाया गया। वहीं, चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो भाइयों की अचानक हुई मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आहद और समद पांच भाई-बहन थे। इनसे बड़ा एक भाई है, जबकि दो-भाई बहन इनसे छोटे हैं।

Check Also

बोलीं- ये राजनीतिक पैंतरेबाजी है, इसका जनहित से कोई लेना-देना नहीं

लखनऊ:  बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने …