आज 7 जून 2023 और दिन बुधवार है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज भी आम लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 7 जून 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के आज के भाव जारी कर दिए हैं।

देश के महानगरों में ये है Petrol Diesel Price Today का भाव

फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

  • दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

राजस्‍थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) बिक रहा है। गंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *