भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सात जून से इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन फाइनल से कुछ दिन पहले चोटिल हो गए हैं।

आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर के दौरान चोटिल हो गए। मुंबई इंडियंस का यह विकेटकीपर बल्लेबाज 16वें ओवर की समाप्ति के बाद चोटिल हो गया। मैदान पर उनकी टक्कर क्रिस जॉर्डन से हो गई। जॉर्डन की कोहनी किशन के आंख में लग गई। ईशान इसके बाद मैदान से बाहर हो गए।

 

किशन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए चुनी गई शुरुआती टीम में नहीं थे। उन्हें केएल राहुल के बाहर होने के बाहर होने के बाद चुना गया था। टीम इंडिया में किशन के अलावा अन्य विकेटकीपर केएस भरत हैं। ईशान को अब तक टेस्ट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है। अगर वह बाहर होते हैं तो केएस भरत और टीम प्रबंधन पर दबाव बढ़ जाएगा। भारतीय टीम और भरत यह नहीं चाहेंगे कि वह चोटिल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *