त्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। चुने हुए 1856 अभ्यर्थियों के लिए अब आयोग शारीरिक अर्हता व शारीरिक दक्षता परीक्षा कराएगा, जिसका शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।

 इनके लिए नौ अप्रैल को परीक्षा कराई गई थी, जिसमें 1,42,973 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। चुने हुए अभ्यर्थियों के लिए आयोग जल्द ही शारीरिक दक्षता परीक्षा कराएगा।  शारीरिक अर्हता एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा और अभिलेख सत्यापन के बाद अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा के प्राप्तांक से निर्मित मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। आयोग ने दो सवालों को गलत पाते हुए इन्हें मूल्यांकन से हटा दिया है। इसके बदले में सभी अभ्यर्थियों को बोनस अंक दिए गए हैं।

एक सही सवाल के जवाब में एक के बजाए 1.0204 अंक दिए गए हैं जबकि गलत सवाल के जवाब में आयोग ने 0.2551 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *