उत्तराखंड में आज रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। सुबह से कई जिलों में आंधी तूफान चलने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन केदारनाथ धाम में बर्फबारी से यहां पहुंचे श्रद्धालु झूम उठे।

केदारनाथ धाम में बर्फबारी शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के जयकारे लगाने शुरू किए। मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज (रविवार) तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने के आसार बताए हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमक सकती है।जब एक दिन में इतने यात्री धाम भेजे गए। दोपहर बाद ढाई बजे से धाम में हल्की बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *