IPL 2023 के 60वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम रविवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी. इस मुकाबले में RCB के सामने हर की हैट्रिक से बचने की कठिन चुनौती होगी.

साथ ही मेहमान टीम के लिए युवा यशस्वी जायसवाल को रोकने के लिए भी योजना बनानी होगी.जायसवाल इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और डुप्लेसी के बाद इस सीजन दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. डुप्लेसी ने 11 पारियों में 576 रन बनाए हैं जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं.

आरआर बनाम आरसीबी

  • तारीख और समय: 14 मई, 2023, दोपहर 3:30 बजे IST
  • स्थान: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा
  • प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स ने 29 मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है. आरसीबी ने अब तक 14 और आरआर ने 12 मैच जीते हैं. बाकी तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *