विराट कोहली के साथ मैच के दौरान भिड़ने के बाद अफगानिस्तान के नवीन उल हक एमएस धोनी से मिले.लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2023 के 45वें मुकाबले में आमने-सामने हुई थी.

 नवीन ने सीएसके के कप्तान से मुलाकात के बाद कहा कि वो उनके आइडल है. वो हमेशा से ही उनसे मिलना चाहते थे और उनकी कप्तानी में खेलना चाहते थे. नवीन ने कहा कि उनके लिए ये सपना सच होने वाला पल था और वो इस फोटो को फ्रेम करवाकर अपने घर में लगाएंगे.

नवीन उल हक की धोनी से मुलाकात 3 मई को हुई थी. इस मुलाकात से 2 दिन पहले अफगान खिलाड़ी कोहली से भिड़ गया था, जिसके बाद मामला काफी आगे बढ़ गया. नवीन जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी कोहली से उनकी बहस शुरू हो गई.

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने नवीन और कोहली के बीच सब कुछ सही करने की भी कोशिश की, मगर नवीन ने उनकी भी बेइज्जती कर दी. राहुल जब कोहली से बात कर रहे थे तो उन्होंने नवीन को बुलाया, माफी मांगकर मामले को ठंडा करेंनवीन की काफी आलोचना भी हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *