Wednesday, October 23, 2024 at 5:48 PM

उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता हैं अखरोट

दिल से जुड़ी बीमारियों का सबसे बड़ा कारण हमारा खराब खानपान माना जाता है। जीवन को बढ़ाने वाली चीजें हमारे आसपास होती हैं, लेकिन हम उन्हें पहचानने में देर कर देते हैं।

यही हाल अखरोट का है। अखरोट प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा -3 फैटी एसिड और स्वस्थ वसा से भरपूर होते हैं। इतना ही नहीं अखरोट विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत है। दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

अखरोट खाने के फायदे
1. अखरोट आपके उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। आपको बस इसे रोजाना खाना है।  28 ग्राम अखरोट में करीब 2.5 ग्राम ओमेगा-4 फैट होता है।

2. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

3. अखरोट में पॉलीफेनोल यौगिक होने के कारण यह हृदय रोग के रोगियों में सूजन को कम करने में मदद करता है।

4. हृदय रोग के लिए मोटापा एक बड़ी समस्या है। अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं तो इससे भी समस्या कम होगी।

Check Also

दुर्गा अष्टमी के दिन ऐसे करें मेकअप कि पसीना भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा

नवरात्रि में अष्टमी के दिन का काफी महत्व होता है। शारदीय नवरात्रि में आने वाली …