भारत में पिछले कुछ सालों में दिल के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। बेहद कम उम्र के लोग भी हार्ट डिसीस और हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। हृदय हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है।

 हृदय धमनियों के माध्यम से ऑक्सीजन और पोषक तत्वों से भरपूर रक्त को ऊतकों और शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने का काम करता है। आहार को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर स्वस्थ रहा जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में..

जामुन जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी आदि पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये बेरी हृदय स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हृदय जोखिम को कम करते हैं।

हरी सब्जियों से सेहत को मिलने वाले फायदे से कोई भी अनजान नहीं है लेकिन यह आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *