बालों में गर्म तेल लगाने के फायदे सर्दी हो या गर्मी कहा जाता है कि बालों को गर्म करके ही तेल लगाना चाहिए। जब आप तेल को गर्म करते हैं तो इसके तेल के अणु हल्के हो जाते हैं और ये तेजी से बालों में समा जाते हैं। इससे बालों को तेल के पोषक तत्व तेजी से मिलते हैं और इसका फायदा तेजी से मिलता है।

1. स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
बालों में गर्म तेल लगाने के फायदे अनेक हैं। आप अपने बालों में गर्म तेल लगाते हैं, तो इसकी गर्मी बालों के रोम छिद्रों में रक्त संचार को बढ़ावा देती है और क्यूटिकल स्केल्स को खोल देती है। यह जड़ों को पोषण देने के लिए तेल से पोषक तत्वों के लिए रास्ता बनाता है और इस तरह बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

2. हैप्पी हॉर्मोन्स को बढ़ावा देता है
गर्म करके तेल लगाने से न केवल बालों को फायदा होता है, बल्कि यह हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। यह तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है और इसे आराम देता है। यह हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा देता है, जिससे आपके मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

3. स्कैल्प के संक्रमण को रोकता है
बालों में गर्म तेल लगाने का एक फायदा यह भी है कि यह स्कैल्प के इंफेक्शन को कम करने में मददगार होता है। गर्म तेल बालों में मौजूद सीबम के साथ भी मिल जाता है जिससे बालों में नमी बनी रहती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *