आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक डिजाइन और फीचर्स के साथ स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं। अगर आप भी कोई नई वॉच खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो मार्केट में फायर-बोल्ट की एक नई वॉच आ गई है।

कंपनी की ओर से पहली वूमेन सेंट्रिक स्मार्टवॉच फायर-बोल्ट प्रिस्टिन  नामक वॉच लॉन्च की है। इस किफायती वॉच में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

ये वॉच सिरेमिक और सिलिकॉन स्ट्रैप ऑप्शन के साथ है। इसके साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है। आप इसे फायरबोल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते है। इसके पिंक, गोल्ड, सिल्वर, पर्ल और व्हाइट जैसे कई कलर ऑप्शन्स हैं।

इसमें 1.32-इंच 43mm डायल कॉन्फिगरेशन के साथ सर्कुलर डिस्प्ले है, जो 360 x 360-पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ है। ये वॉच स्टेनलेस बेजल और मेटल बटन जैसे डिजाइन के साथ है। इसका डायल 3डी कर्व्ड ग्लास के साथ तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *