किसी भी व्यक्ति की सेहत को स्वस्थ बनाए रखने में भोजन का बहुत अधिक महत्व होता हैं।  इस भागदौड़ भरी जिंदगी में देखने को मिल रहा हैं कि हमारी लाइफस्टाइल और डाइट सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं।

ऐसे में जरूरी हैं कि अपना आहार संतुलित और पोषण युक्त हो। आपकी कुछ आदतें बड़ी गलतियां बनती हैं जिनकी वजह से स्वस्थ आहार होने के बावजूद शरीर को फायदा नहीं मिल पाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भोजन करने के बाद करने से बचना चाहिए।

भोजन के बाद फल खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे पाचन और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए भोजन के तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए। खाली पेट या भोजन के कुछ अंतराल के बाद फल खाना फायदेमंद होता है।

ज्यादातर लोग खाना खाने के तुरंत बाद ही पानी पी लेते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो यह आदत आज ही छोड़ दीजिए। खाने के तुरंत बाद भूलकर भी पानी नहीं पीना चाहिए। इससे खाना पचाने में दिक्कत होती है। खाना खाने के हमेशा एक घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। कोशिश करें कि गुनगुना पानी पीएं। यह पाचन को सही रखता है।

कई लोग खाना खाने के बाद चाय पीना, कॉफी या सिगरेट पीना पसंद करते हैं। ये आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। ऐसा करने से निकोटिन की मात्रा शरीर में अधिक बढ़ जाती है और सिजल लेवल को प्रभावित करती है जिससे खाने के न्यूट्रिशन का असर शरीर पर नहीं पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *