इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अगला सीजन शुरू होने में कुछ दिनों का समय ही बचा है लेकिन इससे पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को झटका लगा था.
उसने जिस खिलाड़ी को 3.25 करोड़ की कीमत में खरीदा था वो चोट के कारण बाहर हो गया था. इस खिलाड़ी का नाम है विल जैक्स. अब आरसीबी ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है.  आरसीबी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात का ऐलान करते हुए लिखा, “न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल आईपीएल 2023 में विल जैक्स का स्थान लेंगे.” विल जैक्स को बांग्लादेश दौरे पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में मांसपेशियों में चोट लगी थी जिसके कारण वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं.

न्यूजीलैंड की टीम इसी साल की शुरुआत में भारत दौरे पर आई थी. इस टीम ने भारत दौरे पर तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. इसके अलावा उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी .

उन्होंने मिचेल सैंटनर के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की थी और भारत को परेशानी में डाल दिया था.  टीम इंडिया किसी तरह जीत हासिल करने में सफल रही थी. ब्रेसवेल पहली बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *