अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव मामूली बढ़कर 83 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इसके अलावा नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल का भाव 89.82 रुपये प्रति लीटर है, जबकि गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है।

वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.23 डॉलर यानी 0.30 फीसदी उछलकर 76.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। घरेलू तेल कंपनियों ने लंबे समय से पेट्रोल-डीजल कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *