वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेनन गैब्रियल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज में डेब्यू करेंगे। गैब्रियल को पहली बार एकदिवसीय टीम में शामिल किय गया है।

सीडब्ल्यूआई ने इसकी पुष्टि की। गेब्रियल ने हाल ही में जिम्बाब्वे टेस्ट के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। अगले हफ्ते से शुरू हो रही दो टेस्ट की सीरीज के लिए पहले ही दक्षिण अफ्रीका में हैं।

ओबेद मैकॉय टी20 टीम में शामिल हैं लेकिन इस तेज गेंदबाज का खेलना मेडिकल टीम की स्वीकृति पर निर्भर करेगा। एकदिवसीय श्रृंखला 16 से 21 मार्च और टी20 श्रृंखला 25 से 28 मार्च तक खेली जाएगी।

एकदिवसीय टीम: शाई होप (कप्तान), शामरा ब्रूक्स, यानिक कारिया, केसी कार्टी, रोस्टन चेस, शेनन गैब्रिएल, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, काइल मायर्स, निकोलस पूरन, रोवमैन पावेल, रोमारियो शेफर्ड और ओडियन स्मिथ।

टी20 टीम: रोवमैन पावेल, शामरा ब्रूक्स, यानिक कारिया, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कोटरेल, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, काइल मायर्स, ओबेद मैकॉय, निकोलस पूरन, रेमन रीफर, रोमारियो शेफर्ड और ओडियन स्मिथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *