ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान उछाल दिख रहा है और ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 84 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है.

 पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. आज राजस्‍थान और महाराष्‍ट्र के कई शहरों में तेल के दाम बढ़ाए गए हैं. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतें आज भी स्थिर बनी हुई हैं.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

– जयपुर में पेट्रोल 108.54 रुपये और डीजल 93.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– औरंगाबाद में पेट्रोल 106.96 रुपये और डीजल 95.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *