बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी  की जोड़ी अपने समय में बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी थी. श्रीदेवी और अनिल कपूर ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं.

इस जोड़ी की आइकॉनिक फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ की आज भी लोगों के दिलों में एक खास जगह है. इस ऑनस्क्रीन जोड़ी को ऑडियंस बहुत पसंद करती थी. बाद में ये ऑनस्क्रीन जोड़ी रियल लाइफ भाभी -देवर की जोड़ी में बदल गई थी.

को-एक्टर होने के साथ-साथ अनिल कपूर और श्रीदेवी एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी थे. आज भले ही लीजेंड एक्ट्रेस श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन इस एक्ट्रेस की फिल्में और उनकी यादें आज भी ऑडियंस के दिलों में बसती हैं.

एक बार एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अनिल कपूर ने अपनी को-स्टार और भाभी श्रीदेवी से जुड़ा एक किस्सा साझा किया था. इस एक्टर की बातें सुन यूं तो वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया था. लेकिन एक्टर के बड़े भाई और श्रीदेवी के पति और फिल्म मेकर बोनी कपूर स्टेज पर ही रोने लग गए थे. दरअसल, श्रीदेवी के निधन के बाद उन्हें आइफा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था.

श्रीदेवी से मिलते थे तो वह उनके पैर पड़ते थे. इस पर श्रीदेवी हंसने लगती थीं और एक्टर को पैर पड़ने मना करतीं.  ” मैं उन्हें दिल से एक बहुत टैलेंटेड इंसान मानता था.” अनिल कपूर की ये बात सुनकर स्टेज पर मौजूद बोनी कपूर वहीं रोने लग गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *