यदि आप भी नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और टाटा मोटर्स की कार खरीदना चाहते हैं तो ये राइट टाइम है. टाटा अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है.

इसके तहत टाटा की देश भर में मौजूद डीलरशिप्स पर नेशनल एक्सचेंज कार्निवाल चलाया जा रहा है.  इतना ही नहीं कार एक्सचेंज करने के साथ ही आपको कंपनी एक और बड़ा फायदा दे रही है.

कंपनी के अनुसार इस अपग्रेड प्रोग्राम का फायदा उठाने के साथ ही ग्राहकों को 60 हजार रुपये से ज्‍यादा की छूट भी दी जा रही है. ये छूट टाटा की सभी गाड़ियों पर अवेलेबल है. इसके साथ ही डीलर्स भी कई तरह के और बेनिफिट्स भी दे रहे हैं. देशभर में 250 से ज्यादा शहरों में कंपनी की डीलरशिप पर उपलब्‍ध है.

टाटा मोटर्स ने अपनी कंपनी की इन दिनों सबसे पॉपुलर कार टियागो इलेक्ट्रिक की डिलीवरी भी शुरू कर दी है. कंपनी ने टियागो ईवी को ‌पिछले साल लॉन्च किया था और इसके बाद से ही कार की बंपर बुकिंग हई थी. टाटा ने इस बात को साफ कर दिया था कि ये इंट्रोडक्टरी प्राइस है और आने वाले समय में कार की कीमत को बढ़ाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *