रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक आज यानी सोमवार से शुरू हो रही है। ये बैठक 3 दिन चलेगी और बुधवार को मॉनेटरी पॉलिसी सामने आएगी।   इस बार आरबीआई इस बार रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है।

दिसंबर में हुई मॉनेटरी पॉलिसी बैठक  में सेंट्रल बैंक ने बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट 35 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया था। इससे पहले लगातार तीन बार में रेपो रेट में 50-50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई थी।

पिछले साल मई महीने के बाद से भारतीय रिजर्व बैंक ने शॉर्ट टर्म लैंडिंग रेट में 225 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।   रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद के बाद ग्लोबल सप्लाई चेन की दिक्कतों के कारण पूरी दुनिया महंगाई की स्थिति से जूझ रही है।

बता दें कि आज से आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी  की बैठक सोमवार यानी आज से शुरू होकर 3 दिन चलेगी। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी आरबीआई गवर्नर 8 फरवरी को सार्वजनिक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *