आइकॉनिक Jawa Yezdi Motorcycles की निर्माता Classic Legends  ने साल 2023 की शुरुआत अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पादों के लिए नए कलर वैरिएंट के लॉन्च के साथ की है।

Jawa Yezdi Motorcycles ने अपने दो सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल – Jawa 42 Sports Stripe (जावा 42 स्पोर्ट्स स्ट्राइप) और Yezdi Roadster (येज्दी रोडस्टर) के लिए नए कलर ऑप्शंस का एलान किया है।

जावा 42 स्पोर्ट्स स्ट्राइप अब नए मैटेलिक कॉस्मिक कार्बन शेड में उपलब्ध होगी और इसकी कीमत 1.95 लाख रुपये है। जबकि येज्दी रोडस्टर को ग्लॉस फिनिश के साथ एक नया क्रिमसन डुअल-टोन शेड मिलता है और इसकी कीमत 2.04 लाख रुपये। यह कीमेंत एक्स- शोरूम, दिल्ली हैं।

जावा का कहना है कि नए 42 स्पोर्ट्स स्ट्राइप कॉस्मिक कार्बन को कार्बन फाइबर फिनिश मिलता है जो “जीवन के स्रोत” से प्रेरणा लेता है और सादगी में छिपी कार्बन की जटिलता को प्रदर्शित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *