Thursday, May 2, 2024 at 10:19 PM

मिशन 2024 में लगी बीजेपी, भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को लखनऊ में जीत का मंत्र दिया

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कमर कस ली है। मिशन 2024 को फतह करने के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को लखनऊ में जीत का मंत्र दिया। विपक्षियों पर कैसे विजय पाएं इसका कार्यकर्ताओं को इसका सूत्र भी बताया गया।

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को पिछले उपचुनावों में मिली हार-जीत की चर्चा के साथ ही कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 80 सीटें जीतकर नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना है।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए चौधरी ने कहा, “बिना रुके, बिना थके परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने जहां प्रदेश में हुए उपचुनावों (आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव, गोला गोकर्णनाथ और रामपुर विधानसभा उपचुनाव) में भाजपा को जिताने का काम किया,  खतौली और मैनपुरी में मिली असफलताओं ने उन्हें यह संदेश भी दिया कि हमें मिलकर अभी और परिश्रम, और ज्यादा परिश्रम करने की जरूरत है।

Check Also

अनिद्रा की समस्या वालों में अक्सर देखी जाती है ‘मेलाटोनिन’ की कमी, जानिए कैसे करें इसमें सुधार

नींद न आना, रात के समय बार-बार नींद टूट जाने की स्थिति को सेहत के …