कैमरोन नौरी ने  यहां एएसबी क्लासिक एटीपी टूर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में अमेरिका के मार्कोस गिरोन को 6-1, 6-7, 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में नौरी का सामना एक और अमेरिकी खिलाड़ी जेनसन ब्रुक्सबाई से होगा जिन्होंने फ्रांस के क्वेंटिन हेल्स को 7-6, 7-6 से शिकस्त दी।  रिचर्ड गैस्केट ने एक अन्य क्वार्टरफाइनल में डेविड गोफिन को 1-6, 6-1, 6-1 से शिकस्त दी।

दक्षिण अफ्रीका में जन्में और ऑकलैंड में बड़े हुए नौरी एटीपी टूर्नामेंट में नियमित दर्शक हुआ करते थे जिसके बाद उनका परिवार ब्रिटेन में बस गया। नौरी ने कहा, ”टूर्नामेंट एक तरह से मेरे लिये दूसरे घर की तरह है। मैं इस टूर्नामेंट का प्रशंसक था इसलिये इस कोर्ट पर खेलना शानदार है। ” बुधवार को शीर्ष वरीय कैस्पर रूड को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था। अब नौरी टूर्नामेंट में एकमात्र वरीय खिलाड़ी बचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *