मेट्रो का संचालन करने वाली कंपनी में आप बिना परीक्षा केवल इंटरव्यू से नौकरी पा सकते हैं महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड, MMRCL ने मैनेजर, डिप्टी इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.

खास बात यह है कि भर्ती के लिए कोई भी परीक्षा नहीं होगी, बल्कि सिर्फ इंटरव्यू से ही अभ्यर्थियों का चयन होगा. वहीं आवेदन करने की आखिरी दिनांक 18 जनवरी तय की गई है. उम्मीदवार MMRCL के आधिकारिक पोर्टल mmrcl.com पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:-
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 18 जनवरी 2022

कौन कर सकता है आवेदन:-
पदों के लिए सम्बंध डिसिप्लिन में इंजीनियरिंग की डिग्री शैक्षिक योग्यता के तौर पर मांगी गई है. हांलाकि जनरल मैनेजर अकाउंट्स पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट के एमबीए इन फाइनेंस आवश्यक है.

वेतनमान:-
विभिन्न पदों के लिए 35,200 रुपए से से लेकर 2,80,000 रुपये तक का वेतन निर्धारित किया गया है. पदों के मुताबिक वेतनमान नोटिफिकेशन में देखें.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *