बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अक्सर अपने एग्रेशन और अंपायरों पर अपनी हताशा निकालने के लिए जाने जाते है। शाकिब को कई बार मैच के दौरान अपना आपा खोते हुए भी देखा गया है,

 बांग्लादेश का यह ऑलराउंडर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के मैच के दौरान लेग अंपायर के फैसले को लेकर भड़क उठा। फैसला अपने पक्ष में नहीं जाने से नाखुश शाकिब को अंपायर पर चिल्लाते हुए भी देखा गया था.

शाकिब इस फैसले से नाराज होकर अंपायर पर चिल्लाने लगे और उनके फैसले को गलत करार देने लगे। वह इतना भड़क गए के अंपायर के पास जाकर उन्हें कुछ कहने लगे। अंपायर ने उन्हें समझाया कि डिलीवरी उचित थी और यह ओवर की पहली बाउंसर थी।

 शाकिब इससे पहले भी एक लीग के दौरान अपना आपा खो बैठे थे। 2021 में ढाका प्रीमियर लीग में शाकिब ने अपना आपा इस हद तक खो दिया था कि उन्होंने अंपायरिंग के फैसले पर हताशा में स्टंप उखाड़ दिए और उन्हें जमीन पर पटक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *