नव वर्ष के जश्न के लिए धनोल्टी तैयार हो गई है। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए ईको पार्क के बैंबो हट्स और जीएमवीएन गेस्ट हाउस पैक चल रहे हैं लेकिन इस बार अभी तक बर्फबारी नहीं होने के कारण सैलानी मायूस हैं।

नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए पर्यटक धनोल्टी ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं। धनोल्टी एकांत स्थल है। साथ ही यहां चारों ओर देवदार और कुनेर के वृक्षों का घना जंगल है।  बटवालधार, कद्दूखाल, काणाताल, ज्वारना, ठांगधार में टेंट कैंप बनाए गए हैं।

इन टेंटों में कई बार पर्यटक मानकों से ज्यादा ध्वनि पर डीजे, पटाखे और बोन फायर से थर्टी फर्स्ट के आगाज का जश्न मनाते हैं। ऐसे में नए साल के जश्न के दौरान वन्य जीवों की जान सांसत में आ जाती है। ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए वन विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही होटल व रिजॉर्ट पर कड़ी निगरानी रखने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *