आईपीएल का मिनी ऑक्शन खत्म होन के साथ ही टीमों ने आकार लेना शुरू कर दिया है  फ्रेंचाइजी टीमों की प्लेइंग इलेवन की तसवीर भी साफ होने लगी है।

 कुछ यूजर्स तो मयंक अग्रवाल पर दांव खेलना चाहते हैं।  फैंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सलाह तक दे डाली है कि हैरी ब्रुक को कप्तान बना दिया जाए।आईपीएल की टीम फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद को नए कप्तान की तलाश है और इसी को लेकर टीम के फैंस सोशल मीडिया पर बवाल मचाए हुए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियम्सन को रिलीज कर दिया है

दूसरे कप्तान के तौर पर मयंक अग्रवाल का नाम आ रहा है जो अब तक पंजाब किंग्स इलेवन के लिए कप्तानी कर रहे थे लेकिन टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया है और शिखर धवन को कप्तानी सौंपी गई है। अब देखना यह कि हैदराबाद की टीम किसे अपना कप्तान नियुक्त करती है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।  कप्तान बनाने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *