टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल की फॉर्म  इन दिनों उनका साथ नहीं दे रही है। साल 2022  के ज्यादातर मैचों में केएल राहुल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

 4 पारियों में सिर्फ 55 रन बनाए। सीरीज खत्म होने के बाद कप्तान केएल राहुल ने अपने खराब प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी।केएल राहुल  कहा, ‘हर प्रारूप एक चुनौती है। लेकिन आप कितनी जल्दी इस प्रारूप में ढल जाते हैं, यह एक चुनौती है जो मुझे रोमांचित करती है। जाहिर तौर पर इस सीरीज  में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। मैं इसे स्वीकार कर सकता हूं। ”

इसके साथ ही केएल राहुल ने बातचीत के दौरान भारत के बिजी शेड्यूल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से कुछ खिलाड़ियों के लिए हमारा शेड्यूल काफी टाइट है, जो सभी फॉर्मेट खेलते हैं और बहुत जल्दी इसके अभ्यस्त हो जाते हैं। लेकिन यह हमारे लिए चुनौती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *