मध्य प्रदेश के के बाद एक और राज्य में पटवारी के पदों पर भर्ती की घोषणा हो गई है. पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड  ने भी पटवारी के 710 रिक्त पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

पटवारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने के साथ आवेदन प्रक्रिया जल्द ही आरम्भ होगी. इसके लिए आवेदन PSSSB के पोर्टल sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन करना होगा.

शैक्षिक योग्यता-
पंजाब में पटवारी पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी डिसिप्लिन में कम से कम बैचलर डिग्री होनी चाहिए. डिटेल जानकारी नोटिफकेशन जारी होने के बाद मिलेगी.

आयु सीमा
पंजाब में पटवारी भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 37 साल है.  आयु सीमा में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट्स को 5 साल, दिव्यांग को 10 साल, तलाकशुदा या विधवा महिलाओं को 40 साल की छूट मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *