उत्तराखंड भाजपा में लंंबे समय से दायित्व का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को नए साल से पहले तोहफा मिलने जा रहा है। अब लिस्ट पर सीएम धामी के मुहर का इंतजार है।पहले राउंड में 100 कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार होने के संकेत मिले हैं।

गुजरात, हिमाचल में विधानसभा चुनाव और दिल्ली में एमसीडी के चुनाव नतीजों से पहले आ रही मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर भाजपा काफी उत्साहित नजर आ रही है। जिसका संगठन में काम कर रहे लोगों को इनाम मिलना तय है।

लंबे समय से पार्टी के अंदर चल रही बयानबाजी को भी इसी कड़ी से जोड़ा जा रहा है। साथ ही पार्टी संगठन और सरकार में संतुलन बिठाने के लिए दायित्व के फॉर्मूले पर काम कर रही है।  पूर्व सीएम समेत कई बार पार्टी के दिग्गज नेताओं के बयानबाजी से अपनी ही सरकार को मुश्किल में डालने का काम किया है।

हाईकमान ने भी इन बयानों को गंभीरता से लेते हुए सीनियर नेताओं को पार्टी के प्लेटफॉर्म में अपनी बात रखने का आदेश दिया। इस बीच पार्टी के नेताओं की सरकार से नाराजगी और अपने चेहेतों को फिट करने की बात भी अंदरखाने होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *