बेरोजगारी दर नवंबर में बढ़कर तीन महीने के उच्च स्तर 8 फीसदी पर पहुंच गई। अक्तूबर में यह 7.77 फीसदी रही थी। इस दौरान शहरी इलाकों में बेरोजगारी बढ़ी है, जबकि ग्रामीण बेरोजगारी में मासिक आधार पर गिरावट आई है।

शहरों में बेरोजगारी दर नवंबर में बढ़कर 8.96 फीसदी पर पहुंच गई। ग्रामीण बेरोजगारी अक्तूबर के 8.04 फीसदी से घटकर 7.55 फीसदी रह गई। राज्यों के लिहाज से देखें तो उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 4.1 फीसदी, पंजाब में 7.8 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 8.1 फीसदी और दिल्ली में 12.7 फीसदी रही।

सीएमआईई ने कहा कि इससे पहले सितंबर और अक्तूबर के दौरान देश में बेरोजगारी दर में गिरावट आई थी।लॉजिस्टिक, कूरियर और अन्य क्षेत्रों में भर्ती हुई थी।

इनमें सर्वाधिक

राज्य दर
हरियाणा 30.6%
राजस्थान 24.5%
जम्मू-कश्मीर 23.9%
बिहार 17.3%

 

राज्य दर
छत्तीसगढ़ 0.1 %
उत्तराखंड 1.2 %
ओडिशा 1.6 %
कर्नाटक 1.8 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *