गैंगरेप के दस हजार के इनामी आरोपी को पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की कर जबरन छुड़ाने पर पुलिस ने पति-पत्नी समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 तभी पुलिस को महिलाओं ने घेर लिया। आरोप है कि धक्कामुक्की करते हुए आरोपी को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया गया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं फरार इनामियों की तलाश में भी एक पुलिस टीम दबिश देने में जुटी गई है।

पुलिस के मुताबिक, करीब चार महीने पहले एक महिला ने सिडकुल थाने में हजारा ग्रंट निवासी तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी, पर वह हाथ नहीं आए.

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि दस हजार के इनामी वाजिद को रविवार को पुलिस ने पकड़ लिया था। तभी महिलाएं इकट्ठा हो गईं और पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *