अर्जेन्टीना की मैक्सिको पर 2-0 की जीत के दौरान लियोनेल मेस्सी को खेलते हुए देखने के लिए स्टेडियम में 88,966 दर्शक मौजूद थे जो 28 वर्षों में फुटबॉल विश्व कप मैच में दर्शकों की सबसे बड़ी संख्या है। उत्तर में स्थित लुसैल स्टेडियम में फीफा के अनुसार अमेरिका में 1994 के फाइनल के बाद से विश्व कप में सबसे अधिक दर्शकों की मेजबानी की गई।

कैलीफोर्निया के पासाडेना में रोज बाउल में 91,194 लोग मौजूदा थे जिन्होंने नियमित समय में गोल रहित ड्रॉ के बाद ब्राजील को पेनल्टी शूटआउट में इटली को हराकर खिताब जीतते हुए देखा था। अर्जेन्टीना को सऊदी अरब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

कतर में दर्शकों की मौजूदगी के आंकड़े विश्व कप के सर्वकालिक मैचों में शीर्ष 30 में भी नहीं आते।1950 में रियो डि जिनेरियो में ब्राजील पर उरुग्वे की 2-1 की जीत के दौरान 1,73,850 लोगों की मेजबानी की थी जो विश्व कप में सर्वाधिक दर्शकों का आंकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *