पहाड़ी राज्यों में रोजाना हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने लगी है। ठंडक की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग ने बताया है कि दो दिनों तक कई राज्यों में भारी बरसात होने वाली है। ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।

 उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में कई जगह 21 और 22 नवंबर को मध्यम से भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।48 घंटों के दौरान दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना है।

इसके अलावा, 20-22 नवंबर के दौरान दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, श्रीलंका के तटों पर नहीं जाने की अपील की गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *