पंजाब किंग्स ने अभी तक एक भी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब नहीं जीता है.2014 में ये टीम पहली बार फाइनल खेली थी लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई थी. पिछले सीजन इस टीम ने बड़े बदलाव किए लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. कप्तानी में भी टीम ने बदलाव किया है और शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी है जो पिछले साल ही इस टीम में आए हैं.

अगले सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी के साथ साफ हो गया है कि कौनसे खिलाड़ी टीमों में बरकरार हैं और किन खिलाड़ियों की छुट्टी हुई है. पंजाब ने भी रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. कौनसे हैं वो खिलाड़ी बताते हैं आपको.

पंजाब द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, लियम लिविंगस्टन, हरप्रीत बराड़, राज बावा, ऋषि धवन, अर्थव ताइदे, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, नाथन एलिस, बलतेज सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *