उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस पार्टी को पहले ही देश की जनता ने नकार दिया है। लोगों को पता चल गया है कि कांग्रेस पार्टी विकासरोधी है।

आम आदमी पार्टी-आप पर भी जमकर हमला बोलते हुए सीएम धामी का कहना था कि उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनावों में ‘आप’खाता भी नहीं खोल पाई थी।दिल्ली में भी लोगों को जल्द ही ‘आप’ की सच्चाई पता चल जाएगी।  दावा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए) को ही बहुमत मिलेगा। ‘

कहा कि 2022 के हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की डबल इंजर सरकार बनने जा रही है। सबसे पहले देश है, द्वितीय स्थान पर पार्टी, और फिर हम खुद’, सीएम धामी।  कोरोना जैसे जानलेवा बीमारी के संक्रमण से बचाव को टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाला उत्तराखंड अग्रणी राज्यों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *