सूर्यकुमार यादव ने T20 वर्ल्ड कप 2022 में तो धमाल मचाया हुआ है वह अपने अजीबोगरीब शॉट्स से ताबड़तोड़ रनों की बरसात कर रहे है सूर्य कुमार यादव से अब सेमीफाइनल में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

 एडिलेड के मैदान पर सेमीफाइनल में टीम इंडिया और इंग्लैंड की टक्कर होने वाली है और इससे पहले ही चारो और सूर्य कुमार का नाम गूंज रहा है।सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड की टीम भी अपने लिए सबसे बड़ा खतरा मान बैठी है बेन स्टोक्स के बयान से तो ऐसा ही लगता है।

जिसे देखने के बाद आप अपना सिर खुजाने लगते हैं। वो कमाल के फॉर्म में है और उम्मीद है कि हम उन्हें जल्दी रोक पाने में कामयाब रहेंगे। सूर्यकुमार यादव ने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में पांच पारियों में 75 की धमाकेदार औसत में 225 रन बनाए हैं।

उनकी रन रेट 193 से ज्यादा की है सूर्य कुमार के बल्ले से तीन अर्धशतक निकल चुके हैं और इस टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक उन्होंने 33 बाउंड्री लगाई है जिसमें 25 चौके और 8 छक्के शामिल है। वो विकेट के सामने भी अच्छा खेल रहे हैं कवर्स और लॉन्ग ऑफ-लॉन्ग ऑन पर भी उन्होंने कमाल शॉट्स खेले हैं। तेज गेंदबाज हो या स्पिनर सूर्य कुमार के आगे सब बेबस नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *