टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा प्रभावशाली नजर आए हैं। यहां तक कि सिर्फ पांच पारियों के बाद विराट कोहली इस सीजन के मेगा इवेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। 5 मैचों में वे 138.98 के औसत से 246 रन बना चुके हैं.

जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, कुछ महीने पहले तक विराट कोहली आउट ऑफ फॉर्म थे, लेकिन अब भारत के सबसे बड़े मैच विनर हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने खराब दौर के बारे में भी बताया था, लेकिन अब उन्होंने इस बात से पर्दा उठाया है कि लीन पैच के दौरान उनके लिए एमएस धोनी का क्या मैसेज था।

इंग्लैंड दौरे के बाद विराट कोहली को आराम दिया गया था और वे करीब एक महीने के ब्रेक के बाद सीधे एशिया कप 2022 में नजर आए थे। विराट ने बताया था कि उन्होंने करियर में पहली बार ऐसा किया है कि करीब एक महीने तक बैट से हाथ नहीं लगाया है।

इसका नतीजा एशिया कप में दिखा, जहां उन्होंने पहला टी20 इंटरनेशनल और 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था। एशिया कप 2022 के दौरान विराट ने ये भी बताया था कि जब उन्होंने टेस्ट कैप्टेंसी छोड़ी थी तो सिर्फ एमएस धोनी का ही मैसेज उनको मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *