उत्तराखंड की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रही हैं। सेना से लेकर खेल के मैदान तक बेटियों की प्रतिभा पूरा देश देख रहा है। अब वीरता और साहस दिखाने वाली उत्तराखंड की 10 नारियों को नंदा देवी वीरता सम्मान से नवाजा जाएगा।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने महिलाओं को सम्मानित किया।

श्री नंदा देवी राजजात पूर्व पीठिका समिति की ओर से हर साल अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। इस बार पर्वतीय क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में कार्यरत महिला को सम्मान दिया जा रहा है।

श्री नंदादेवी राजजात पूर्व पीठिका समिति की ओर से हर साल अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम में केंद्रीय समाज कल्याण राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया और दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल शामिल हुए।इस साल वीरता और साहस के क्षेत्र में योगदान देने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह एक नवंबर को आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *