ऋषिकेश गंगा भोगपुर में चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के चलते चर्चाओं में आए वन्तरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य के रिजॉर्ट के पीछे स्थित पुलकित की फैक्ट्री में फिर से आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है।

बीते रिजॉर्ट के रिसेप्शनिस्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। इस आरोप में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, अंकित और सौरभ भास्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।आग बुझाने के लिए टीम जुटी हुई है। अंकिता हत्याकांड के बाद आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट और फैक्टरी दोनों को सील कर दिया गया था। इसके बाद से ही यहां पीएसी तैनात की गई थी।

पुलकित आर्य की यह फैक्टरी ऋषिकेश से करीब 25-26 किलोमीटर दूर है। जहां संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने की घटना सामने आई है। सुबह को अचानक आसपास के लोगों ने फैक्ट्री से धुआं निकलता देखा जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। आश्चर्य की बात है कि वन्तरा रिजॉर्ट और फैक्ट्री की सुरक्षा में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। ऐसे में फैक्ट्री में आग लगना कई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *