वामशी पैदीपल्ली द्वारा निर्देशित अपकमिंग फैमिली एंटरटेनर फिल्म में थलापति विजय  और रश्मिका मंदाना  अहम भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म में थमन एस ने म्यूज़िक दिया है. फिल्म को एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने थलपति विजय की इस आगामी फिल्म ‘वरिसु’ के संगीत अधिकार प्राप्त किए।

एशिया के प्रीमियर म्यूजिक लेबल और फिल्म स्टूडियो, टी-सीरीज और दक्षिण भारत का प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस, दिल राजू और शिरीष की अध्यक्षता में थलपति विजय की वरिसु का म्यूजिक प्रजेंट करने के लिए एक साथ आए हैं।

 दिलराजू कहते हैं कि, “वरिसु एक आदर्श फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसे हर कोई पोंगल जैसे त्योहार पर देखना चाहता है. संगीत किसी भी फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, मुझे इस विशेष फिल्म के अधिकारों को भूषण कुमार की टी-सीरीज़ को सौंपते हुए खुशी हो रही है क्योंकि वे हमारी नर्व को जानते हैं और इसके कारण साउंडट्रैक को वितरित करेंगे. थमन. एस ने शानदार धुनें दी हैं जो निश्चित रूप से प्रशंसकों  पसंद आएगी”.

यह पहली बार होगा जब दो या उससे ज्यादा संस्थान किसी फिल्म के म्यूजिक के लिए साथ आ रहे हैं। शिरीष की अध्यक्षता में थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म वरिसु के म्यूजिक को प्रेजेंट करने के लिए एक साथ आए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *