Friday, October 25, 2024 at 4:00 AM

हड्डियों को मजबूत बनाने में बेहद कारगर हैं नाशपाती

मौसमी फलों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नाशपाती भी एक मौसमी फल है। यह हरे रंग का मोटे छिलके वाला फल होता है। नाशपाती का वैज्ञानिक नाम पायरस है और इंग्लिश में इसे पियर कहते हैं। नाशपाती को फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है।

 

नाशपाती के सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। मददगार हो सकती है। इतना ही नहीं इसमें भरपूर मात्रा में पाए जाने वाले फाइबर के गुण, पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको नाशपाती से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

हड्डियोंः नाशपाती कैल्शियम का अच्छा सोर्स है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए नाशपाती का सेवन कर सकते हैं

 आयरनः नाशपाती को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है। जिन लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी है उन्हें नाशपाती का सेवन करना चाहिए। ये एनीमिया की कमी को पूरा करने में मदद कर सकती है।

 थकानः शरीर में थकान, कमजोरी महसूस होती है तो आप नाशपाती का सेवन करें। नाशपाती में पाए जाने वाले पोषक तत्व एनर्जी को बूस्ट करने में मददगार माने जाते हैं। इतना ही नहीं ये त्वचा को भी स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

 

 

Check Also

19 वर्षीय बॉडीबिल्डर की हार्ट अटैक से मौत, आप भी जाते हैं जिम तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

हृदय रोग और हार्ट अटैक के मामले वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ते हुए देखे …