टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ का बल्ला सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आग उगल रहा है. शॉ एक बाद एक धुंआधार पारियां खेल रहे हैं.  आज यानी 14 अक्टूबर को राजकोट में Assam vs Mumbai, Elite Group A के बीच मुकाबला खेला जा रहा है.सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में मुंबई की कप्तानी कर रहे शॉ ने असम के खिलाफ जमकर चौके-छक्के लगाए और महज 46 गेंदों पर सैंकड़ा जड़ डाला।

सेंचुरी ठोकते ही उनके सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  उनके सेलिब्रेशन का अंदाज काफी कुछ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के सेलिब्रेशन से मिलता-जुलता नजर आया।टीम इंडिया से नजरअंदाज किए जाने वाले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ  घरेलू क्रिकेट में  अपने बल्ले के साथ जौहर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं.

उन्होंने असम के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 100 रन ठोक डाले.  134 रन बनाकर आउट हो गए.उनकी इस पारी में 9 छक्के और 13 चौके देखने को मिले. इस दौरान ध्यान देने वाली बात यह रही कि उन्होंने अपने स्ट्राइक रेट को नहीं गिरने दिया. असम ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और मुंबई के बल्लेबाजों ने जमकर असम के गेंदबाजों की बैंड बजाई। पृथ्वी शॉ ने अमन हकीम खान के साथ पारी का आगाज किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *